केशर का उपयोग स्वस्थ्य और
सुन्दरता के लिए सदियों से होता आ रहा है। वहीँ अगर इसे दूध में मिलाकर पिया जाय
तो यह एक बेहतरीन औषधि का काम करता है।केशर की तासीर गर्म होनें के कारण सर्दियों
में इसे दूध में मिलाकर पिया जाता है। यह हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करता है। दूध
और केशर के बहुत सारे फ़ायदे होतें है, जो हम आपको बतानें जा रहें हैं।
1.केशर वाला दूध पीनें से त्वचा का संवालापन ख़त्म होता है। केशर और दूध का
नियमित सेवन करनें से तथा चेहरे पर हल्की मालिश करनें से नेचुरल ग्लो आता है।
2. चेहरे पर कील मुहासे बढ़नें का कारण त्वचा पर मौजूद अतरिक्त तेल होता है।
प्रदुषण भी इसका एक प्रमुख कारण है। केशर वाला दूध पीनें से इन सब दिक्कतों से
निजात मिलती है।
3.केशर दिमाग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए रोजाना रात को केशर
वाला दूध पियें जिससे आपका मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा।
4. यदि आपका दिमाग चिंतित और अशांत है तो आप केशर वाला दूध पियें। केशर के
विशेष गुण और दूध की शक्ति आपके मानसिक तनाव को छूमंतर कर देंगी।

0 Comments:
Post a Comment