आपनें लोंगों को घरों तथा
ऑफिस में एक हंसती हुई मूर्ति रखते हुए देखा होगा। इस को लाफिंग बुद्धा के नाम से
जाना जाता है। लाफिंग बुद्धा कई प्रकार के होते हैं कभी इनको कपड़े की पोटली के साथ,टोकरी
के साथ, बहुत सारे हाथों वाले, दोनों हाथों को ऊपर किये, हाथों में माला लिए आदि
प्रकार में देखनें को मिलते हैं। जिनके अपनें अलग अलग प्रभाव हैं। लेकिन क्या आप
जानते है की ये कौन थे, और कहाँ से आये हुए थे, लोग इन्हें लाफिंग बुद्धा के नाम
से क्यों पुकारानें लगे तो आइये जानते हैं।
कौन थे लाफिंग बुद्धा
महात्मा बुद्ध के कई शिष्य थे। उन शिष्यों में से जापान के ‘होतेई’ नामक एक
शिष्य थे। माना जाता है की होतेई नें जब ज्ञान प्राप्त किया तो वह जोर-जोर से
हंसनें लगे। होतेई ने अपनें जीवन का एक मात्र उद्देश्य हंसना और लोंगों को हँसाना
ही रखा। वह जहाँ भी जाते लोंगों को हंसाते इसी वजह से चीन और जापान में लोग उन्हें
‘हँसता हुआ बुद्धा’ बुलानें लगे। जिसका अंग्रेजी में मतलब ‘लाफिंग बुद्धा’ होता है।
सभी बौद्ध गुरुओं की तरह इनके भी कई शिष्य थे। इनके शिष्यों ने इनके इस थैरिपी
को देश विदेश में फैलाया और प्रचार प्रसार किया। चीन में इनके अनुयायी इन्हें
भगवान मानते हैं। जिस प्रकार भारत में धन के देवता कुबेर होते हैं। उसी तरह बोद्ध
धर्म के अनुयायी इन्हें धन का देवता मानते हैं। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घरों में
गुडलक के लिए रखी जाती है।
पोस्ट अच्छी लगी हो तो नीचें लाइक और पीले रंग के फालो के बटन को जरुर दबाएँ।

0 Comments:
Post a Comment